{"_id":"68cd02fa0d382fe0ea07b01e","slug":"jhansi-way-cleared-for-construction-of-hansari-railway-overbridge-green-signal-received-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हंसारी रेलवे क्रॉसिंग...जाम से मिलेगी मुक्ति, ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ, निरीक्षण में मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हंसारी रेलवे क्रॉसिंग...जाम से मिलेगी मुक्ति, ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ, निरीक्षण में मिली हरी झंडी
Fri, 19 Sep 2025 12:45 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:45 PM IST
सार
यह 1.20 किमी. लंबा और 15 मीटर चौड़ा रहेगा। इसे बनाने में करीब 107 करोड़ रुपये की कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
हंसारी रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से लगा जाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुप्रतीक्षित हंसारी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का रास्ता साफ हो गया है। सभी विभागों के बाद अब रेलवे के गतिशक्ति विभाग ने भी हरी झंडी दे दी है। विभाग अब शासन में नक्शा प्रस्तुत करेगा। नक्शा स्वीकृत होते ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बनने से यहां अक्सर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
हंसारी रेलवे क्रासिंग से हर रोज हजारों वाहनों का आवागमन होता है। ट्रेनों के गुजरने से यह अक्सर बंद रहता है। यहां से कई सवारी और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ट्रेन गुजरने में यहां छह से आठ मिनट का समय लगता है लेकिन फाटक ट्रेन आने के काफी देर पहले ही बंद कर दिया जाता है। ऐसे में राहगीरों को 15 से 30 मिनट तक रुकना पड़ता है। ऐसे में वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें यहां लग जाती हैं। हंसारी रेलवे क्रासिंग पर फोरलेन ब्रिज का निर्माण होगा। यह 1.20 किमी. लंबा और 15 मीटर चौड़ा रहेगा। इसे बनाने में करीब 107 करोड़ रुपये की कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
झांसी सेतु निगम प्रोजेक्ट मैनेजर एमएस चौहान ने बताया कि रेलवे के गतिशक्ति विभाग के अधिकारियों ने हंसारी रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण कर ओवरब्रिज के निर्माण को अपनी मंजूरी दे दी है। पहले से तैयार ड्राइंग को ही स्वीकार कर लिया गया है। अब यह ड्राइंग शासन को भेजी जाएगी। मंजूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन