फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Water supply will not be available at these places in the city for 24 hours

Jhansi: महानगर में इन जगहों पर 24 घंटे नहीं आएगा पानी, कल से आरंभ होगा मरम्मत कार्य

Tue, 14 Apr 2026 10:22 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 14 Apr 2026 10:22 AM IST
सार

अमृत योजना के तहत बिछाई गई पेयजल लाइन राजगढ़ के पास क्षतिग्रस्त हो जाने से वहां लीकेज हो रहा है। इसे ठीक करने का काम 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शुरू कराया जाएगा। इस वजह से करीब 24 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
Jhansi: Water supply will not be available at these places in the city for 24 hours
नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के चलते बुधवार से अगले 24 घंटे तक डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। मरम्मत पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत बिछाई गई पेयजल लाइन राजगढ़ के पास क्षतिग्रस्त हो जाने से वहां लीकेज हो रहा है। जल निगम की ओर से इसकी मरम्मत कराई जानी है। जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक 1500 एमएम व्यास की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज मिला है। इसे ठीक करने का काम 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शुरू कराया जाएगा। इस वजह से करीब 24 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, भागीरथी नगर, कोछाभांवर, रक्सा पुलिया, सीपरी बाजार गेट, तालपुरा (आंशिक), मसीहागंज, सिविल लाइंस, बिजौली, हंसारी, हसनपुरा, अयोध्यापुरी, पुष्पकनगर, इटालियागंज, दीनदयाल नगर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति ठप रहेगी। गर्मियों में पानी की आवश्यकता को देखते हुए जल निगम की ओर से वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर टैंकरों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed