फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi was the third hottest city of the state, mercury reached 41.7 degrees

Jhansi News: प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी, पारा पहुंचा 41.7 डिग्री

Sun, 05 May 2024 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jhansi was the third hottest city of the state, mercury reached 41.7 degrees
आज 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। रविवार को मौसम विभाग ने अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

झांसी में गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ने लगा है। शनिवार को सूरज के तेवर और तीखे हो जाने से शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। चटक धूप खिली होने की वजह से दोपहर में सड़कों पर लोगों की भीड़भाड़ भी कम रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अधिकतम पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस होने से प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 41.8 डिग्री पारा पहुंच जाने से वाराणसी प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा। झांसी में अधिकतम पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिन तक दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से 11 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में और इजाफा होगा। रविवार से अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed