फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: UG-PG entrance exams are being held today across three shifts

Jhansi: यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा आज, तीन पारियों में होगी, बीयू कैंपस व कानपुर में शामिल होंगे 5697 अभ्यर्थी

Fri, 19 Jun 2026 10:55 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 19 Jun 2026 10:55 AM IST
सार

परीक्षा का परिणाम 23 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। 25 से 30 जून तक काउंसलिंग पूर्ण हो जाएगी। एक जुलाई से पठन-पाठन शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: UG-PG entrance exams are being held today across three shifts
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित यूजी-पीजी के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को परीक्षा तीन पारियों में होगी। परीक्षा की तैयारियों को बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दिया गया। कानपुर में परीक्षा कराने के लिए सुबह टीमों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 5697 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। बीयू परिसर में होने वाली परीक्षा में केंद्राध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी को बनाया गया है। प्रो. विनीत कुमार व डॉ. शम्भूनाथ सिंह पर्यवेक्षक होंगे। वहीं, कानपुर के एसजे महाविद्यालय में होने वाली परीक्षा के केंद्राध्यक्ष प्राचार्य होंगे। वहीं, डॉ. धीरेंद्र शर्मा और डॉ. अतुल दुबे को पर्यवेक्षक बनाया है। कानपुर में परीक्षा कराने के लिए टीमों को जरूरी सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा भवन में पांच हजार और कानपुर के परीक्षा केंद्र एसजे महाविद्यालय हमीरपुर रोड पर 697 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा शुक्रवार को तीन पारियों में सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर एक से तीन बजे और शाम चार से छह बजे तक होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा में 100 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान व सम-सामियिक ज्ञान के होंगे। 50 प्रश्न कोर्स से संबंधित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव ने बताया परीक्षा का परिणाम 23 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। 25 से 30 जून तक काउंसलिंग पूर्ण हो जाएगी। एक जुलाई से पठन-पाठन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed