{"_id":"61ac64a680930e7f7a664a18","slug":"jhansi-two-injured-in-leopard-attack-in-moth-forest-department-laid-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मोठ में तेंदुए के हमले में दो घायल, वन विभाग ने की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मोठ में तेंदुए के हमले में दो घायल, वन विभाग ने की घेराबंदी
Sun, 05 Dec 2021 12:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:35 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मोठ क्षेत्र के पसइया गांव में रविवार को ग्रामीण खेत में धान की फसल काट रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुआ वहां आ गया। उसने वहां रमेश (60) और महेंद्र (40) पर हमला कर दिया और वहां से भाग गया। हमले में दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में रविवार को तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे दो लोगों पर हमला कर दिया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तेदुए की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मोठ क्षेत्र के पसइया गांव में रविवार को ग्रामीण खेत में धान की फसल काट रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुआ वहां आ गया। उसने वहां रमेश (60) और महेंद्र (40) पर हमला कर दिया और वहां से भाग गया। हमले में दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दी थी।
विज्ञापन