फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: TSCT held a meeting on Teachers' Day, will make demands from the government on the TET issue

Jhansi: शिक्षक दिवस पर टीएससीटी ने की बैठक, टीईटी मुद्दे पर सरकार से करेगी मांग

Sat, 06 Sep 2025 10:37 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Sep 2025 10:37 AM IST
सार

सरकार से मांग करेगी किसी भी शिक्षक को उसकी नौकरी से वंचित न किया जाए और प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे।

विज्ञापन
Jhansi: TSCT held a meeting on Teachers' Day, will make demands from the government on the TET issue
टीएससीटी टीम संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक दिवस के अवसर पर एक होटल में टीचरों ने टीएससीटी टीम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष विवेकानंद ने बैठक में कन्यादान योजना एवं जीवनदान योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीएससीटी द्वारा अब तक कई दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक मदद मिल चुकी है। शिक्षक के लिए उसका सम्मान ही सबसे बड़ी संपत्ति है। भविष्य में संस्था से जुड़े शिक्षक को यदि विदेश में भी इलाज के लिए जरूरत पड़ेगी तो वहां का खर्च भी वहन करेंगे जिससे विदेश में इलाज कराना आसान होगा पैसे की कमी से शिक्षक साथी की इलाज में कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उन्होंने टेट के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे और उन्होंने सभी शिक्षको को आश्वस्त किया कि टीएससीटी सरकार से मांग करेगी किसी भी शिक्षक को उसकी नौकरी से वंचित न किया जाए और प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे। प्रदेश महामंत्री सुधेश पांडेय ने बताया कि शिक्षकों के अतिरिक्त सभी लोग इस टीम से जुड़ सकते हैं।  
विज्ञापन


इस संवाद  में  जिला संयोजक/ अध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी कन्यादान योजना कुलदीप यादव, जिला प्रवक्ता रूपम शर्मा, जिला संरक्षक इंद्रपाल सिंह, जिला सहसंयोजक अवधेश बघेल, रुचि गुप्ता, धर्मेंद्र सेन, श्रेष्ठा तिवारी, मनोज शर्मा, कुलदीप राजपूत, खुर्शीद हसन, रजनीशराम, मनोज चौधरी, अंशु उदैनियां , विकास सोनी उपस्थित रहे। सभी ब्लॉकों की   टीम एवं सक्रिय सदस्यों में सत्यम गुप्ता, मीरा वर्मा, सपना ,भुवेंदु यादव विनोद रैकवार, गीतेश शर्मा, अश्विनी नामदेव, गोविंद पाल, धर्म वीर सिंह, अजय सिंह, मयंक श्रीवास्तव, प्रदीप पाल,राजेश अहिरवार, कौशलेंद्र, प्रदीप कुमार झा, गोपाल सिंह यादव, बृजेश वर्मा, आभा खरे, डॉ अनुपमा अग्रवाल, सुधांशु शर्मा, अंकित शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अभिषेक पाठक,आदर्श रावत, नवनीत, धीरज साहू, सुदेश यादव अमित भारतीय, मुकेश कुमार, विश्वदीप निरंजन, विभूति मिश्रा, महेंद्र सिंह घोष, संजीव पटेल, नीरज राठौर, मोहनलाल सुमन, सुनील  गुप्ता, अलका गुप्ता, सुल्तना खान, मंजू, गीता, शाहिदा, शिखा, जयप्रकाश प्रवीण कुमार अग्रवाल, मीनू चतुर्वेदी, विवेक तिवारी , कीर्ति सिंह, नरेंद्र कुमार, बंटी पाठक, अमित राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed