{"_id":"69db6e326da0913589004fe9","slug":"jhansi-train-stopped-by-chain-pulling-for-uma-bharti-former-cm-said-chaos-at-railway-station-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में उमा भारती की ट्रेन छूटी: चेन पुलिंग कर रोका गया, बोलीं- स्टेशन पर अव्यवस्था, रेलमंत्री से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में उमा भारती की ट्रेन छूटी: चेन पुलिंग कर रोका गया, बोलीं- स्टेशन पर अव्यवस्था, रेलमंत्री से करेंगे बात
Sun, 12 Apr 2026 03:49 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:49 PM IST
सार
झांसी से नई दिल्ली जा रही पंजाब मेल को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर रोका गया। पूर्व सीएम की ट्रेन छूट जाने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पूर्व सीएम के ट्रेन में सवार होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी से नई दिल्ली जा रही पंजाब मेल को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर रोका गया। पूर्व मुख्यमंत्री की ट्रेन छूट जाने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से बात की और ट्रेन को रुकवाया गया। पूर्व सीएम के ट्रेन में सवार होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। इस दौरान लगभग 5 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।
बोलीं- पांच मिनट पहले आ गई थी
मीडिया ने चेन पुलिंग को लेकर जब पूर्व सीएम उमा भारती से सवाल किया तो बोलीं कि रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था है। वह दोपहर 2:18 बजे झांसी रेलवे स्टेशन आ गई थीं। ट्रेन 2:23 बजे थी। वह एक्सीलरेटर से जा रही थीं लेकिन अफसरों ने ई-कार्ट से जाने के लिए कह दिया। कुछ दूरी चलने पर ई-कार्ट के सामने से एक ट्रेन निकली। इसलिए पांच मिनट तक वहीं खड़े रहना पड़ा। फिर हाथ ठेला निकला। ये रेलवे की गलती से हुआ है। इस मामले में रेल मंत्री से बात की जाएगी। मथुरा, झांसी, ललितपुर समेत कई स्टेशनों पर ऐसी दिक्कत आती है। खासकर दिव्यांग, बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है। आधुनिकता में संवेदनहीनता शामिल हो गई है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर उमा भारती बातचीत करती हुईं...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन