फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Tired of being alone for eight months

Jhansi: आठ माह के अकेलेपन से ऊबकर दी जान, बेटे एवं पत्नी दिल्ली में रहते थे, पड़ोसियों ने देखा फंदे से लटका

Thu, 14 May 2026 06:04 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 14 May 2026 06:04 AM IST
सार

संजय की मां की भी पिछले साल मौत हो गई थी। आसपास किसी के न होने से वह दुखी रहता था। दो दिन से उसे बाहर न देख पड़ोसी पता लगाने घर पहुंचे, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला।
 

विज्ञापन
Jhansi: Tired of being alone for eight months
अकेलेपन से परेशान होकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकेलेपन से ऊबकर सदर बाजार के मथुरा कॉलोनी निवासी संजय यादव (50) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आठ महीने से पत्नी एवं दो बेटे उससे दूर दिल्ली में रहते थे। संजय की मां की भी पिछले साल मौत हो गई थी। आसपास किसी के न होने से वह दुखी रहता था। दो दिन से उसे बाहर न देख पड़ोसी पता लगाने घर पहुंचे, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


अकेले रहने से रहता था दुखी
सिमराहा गांव के पास मथुरा कॉलोनी में संजय यादव अकेले रहता था। पत्नी आशा अपने दोनों बेटे अमन एवं रमन के साथ दिल्ली के बाबरपुर इलाके में रहती है। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि करीब आठ माह से संजय अकेले रहता था। पिछले साल संजय की मां की मौत हो गई। इससे भी वह दुखी रहता था। बाहर भी वह कम निकलता था। मंगलवार को पूरे दिन घर से बाहर नजर नहीं आया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
पड़ोस में रहने वाले लोग उसे आवाज लगाते हुए अंदर पहुंचे। भीतर बने कमरे में रस्सी के सहारे शव फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। बुधवार को पत्नी एवं बेटे भी आ पहुंचे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed