{"_id":"69c3c985e7a975c7b504a10d","slug":"jhansi-three-people-including-two-cousins-died-in-a-road-accident-the-accident-took-place-near-morena-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सड़क हादसे में दो मौसेरे भाईयों सहित तीन की मौत, मुरैना के पास हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सड़क हादसे में दो मौसेरे भाईयों सहित तीन की मौत, मुरैना के पास हुई दुर्घटना
Wed, 25 Mar 2026 05:12 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:12 PM IST
सार
तीनों एक बाइक पर सवार होकर ग्वालियर से राजस्थान स्थित करौली माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में मुरैना के पास तीनों हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मृतक शिवम व विशाल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में दो मौसेरे भाईयों सहित तीन की मौत हो गई है। तीनों बाइक पर सवार होकर ग्वालियर से राजस्थान के करौली माता दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मुरैना के पास तीनों दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए।
रानीपुर निवासी 17 वर्षीय शिवम वर्मा पुत्र महेंद्र व बसारी निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र भागीरथ दोनों आपस में मौसेरे भाई है। वह अपने माता-पिता के साथ डोंगापुर, ग्वालियर में रहते है। दोनों भाई बीते एक सप्ताह पूर्व रानीपुर से ग्वालियर गए थे। 24 मार्च को करीब दस बजे शिवम, विशाल तथा ग्वालियर निवासी मित्र अरुण प्रजापति तीनों एक बाइक पर सवार होकर ग्वालियर से करौली माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया गया कि मुरैना के पास किसी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे विशाल एवं अरुण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम ने मुरैना हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। यह घटना रात्रि 1:30 के लगभग की बताई जा रही है। इसकी जानकारी उनके अन्य साथियों ने दी जो आगे अन्य बाइक से जा रहे थे। शिवम अपने परिवार में दो भाई थे तथा विशाल अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। जैसे ही यह खबर रानीपुर व बसारी पहुंची घर में कोहराम मच गया। दोनों के पिता ग्वालियर में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीसरा मृतक अरुण प्रजापति ग्वालियर का रहने वाला है। रानीपुर व बसारी निवासी दोनों का मुरैना में पोस्टमार्टम हुआ है।