{"_id":"6a43e0320cd538615609033b","slug":"jhansi-three-hardworking-colleagues-of-mauranipur-municipal-council-retired-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में सहकर्मी हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में सहकर्मी हुए भावुक
Tue, 30 Jun 2026 08:56 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:56 PM IST
सार
विदाई समारोह में निर्माण लिपिक नन्द किशोर रावत, पुस्तकालय सहायक अनिल तिवारी और पैरोकार बटूराम अहिरवार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ससम्मान विदाई दी गई।
विज्ञापन
विदाई समारोह, नगर पालिका परिषद।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका परिषद के सभागार में आज उस समय माहौल अत्यंत भावुक हो गया, जब पालिका परिवार ने अपने तीन वरिष्ठ और कर्मठ साथियों को उनके सेवाकाल की सफल समाप्ति पर विदाई दी। पालिका सभागार में आयोजित विदाई समारोह में निर्माण लिपिक नन्द किशोर रावत, पुस्तकालय सहायक अनिल तिवारी और पैरोकार बटूराम अहिरवार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ससम्मान विदाई दी गई।
समारोह की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने की। उन्होंने कहा किसी भी संस्थान की रीढ़ उसके कर्मचारी होते हैं। इन सभी ने लंबे सेवाकाल में नगर पालिका को सिर्फ अपनी सेवाएं नहीं दीं, बल्कि इसे एक परिवार की तरह सींचा है। इनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी हमेशा नए कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का केंद्र रहेगी। हम इनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "शासकीय सेवा में आना और एक बेदाग कार्यकाल पूरा करके ससम्मान सेवानिवृत्त होना हर कर्मचारी का सपना होता है। इन तीनों साथियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया। आज यह विदाई केवल शासकीय सेवा से है, हमारे पारिवारिक औरआत्मीय संबंधों से नहीं। पालिका परिवार के दरवाजे इनके लिए हमेशा खुले रहेंगे।
समारोह के दौरान पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, धार्मिक ग्रंथ और स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी। इस दौरान साथी कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। सभागार में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, जेई मनोज कुमार पटेल, आशीष कौशिक, राजेंद्र रावत, सुनील शर्मा, अभिनव श्रीधर, छगन राजपूत, अजय श्रीवास, राजेन्द्र रावत, विवेक तिवारी पार्षद प्रवीण भदोरिया, आकाश आर्य आदि मौजूद रहे।