{"_id":"69d48ab8d2ec203403022dcb","slug":"jhansi-three-bookies-arrested-for-betting-on-ipl-they-were-roaming-around-in-a-car-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिये गिरफ्तार, कार में घूमते हुए खेल रहे थे सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिये गिरफ्तार, कार में घूमते हुए खेल रहे थे सट्टा
Tue, 07 Apr 2026 10:10 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:10 AM IST
सार
नवाबाद व सीपरी बाजार पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टेबाजी करने के मामले में तीन सटोरियो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवाबाद पुलिस ने रविवार रात जेल के पीछे सदर बाजार जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार से राठ निवासी अनिल सोनी एवं धीरेंद्र कुमार द्विवेदी को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मिले। उसके जरिये आईपीएल मैच में दोनों सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
वहीं, सीपरी बाजार पुलिस ने भी गोंदू कंपाउंड क्षेत्र में सीएम मेमोरियल कॉलेज के पास से चिरगांव निवासी अजय साहू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8 सट्टा पर्चियां समेत 11,720 रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में उसने भी सट्टा लगाने की बात मानी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक तीनों आरोपियोें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।