{"_id":"6a113fd654406bdc4f0988e1","slug":"jhansi-those-responsible-for-negligence-in-digging-pits-will-be-punished-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गड्ढे खोदवाने में लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार, पौधरोपण समिति की बैठक में फिसड्डी विभागों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गड्ढे खोदवाने में लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार, पौधरोपण समिति की बैठक में फिसड्डी विभागों को फटकार
Sat, 23 May 2026 11:19 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 23 May 2026 11:19 AM IST
सार
विकास भवन सभागार में सीडीओ ने शुक्रवार को जिला पौधरोपण समिति की बैठक की। गड्ढा खोदने में शून्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग का अपने लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदान की सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
पौधरोपण समिति की बैठक में सीडीओ।
- फोटो : विभाग
विस्तार
गड्ढे खोदने का काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाए। कई विभाग अब भी ऐसे हैं जो इसमें रुचि नहीं ल रहे हैं। ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने शुक्रवार को जिला पौधरोपण समिति की बैठक में दिए।
बैठक में सीडीओ ने बताया कि शासन स्तर से जनपद में 91 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय, आवास विकास, लोक निर्माण विभाग, बिजली निगम, परिवहन एवं रक्षा विभाग की गड्ढा खोदने में शून्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग का अपने लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदान की सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य में किसी भी प्रकार से कोई कटौती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन के रूप में मनाया जाए। उन्होंने सुझाव देते कहा कि स्कूलों में बच्चों को भी एक-एक पौधा लगाने के लिए दिया जाए और वह उसे अपने मित्रवत सुरक्षित रखें ताकि प्रकृति से सीधा जुड़ाव हो सके। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, एसीएमओ डॉ. अंशुमान तिवारी, डीसी मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव, डीएसओ सौम्या अग्रवाल सहित उद्यान विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।