{"_id":"68c7fca9ff463717a907b948","slug":"jhansi-thieves-were-trying-to-enter-the-house-ran-away-after-hearing-the-neighbor-s-noise-caught-on-cctv-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: घर में घुसने की फिराक में थे चोर, पड़ोसी का शोर सुन भागे, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: घर में घुसने की फिराक में थे चोर, पड़ोसी का शोर सुन भागे, सीसीटीवी में कैद
Mon, 15 Sep 2025 05:17 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:17 PM IST
सार
एक शातिर घर की खिड़की के सहारे छज्जे पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगा। जैसे ही उसने ताले तोड़ने की कोशिश की तभी पड़ोसी की नींद खुल गई।
विज्ञापन
छज्जे के सहारे घर में घुसता चाेर
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुरसरांय नगर के मुहल्ला पटकाना में 14 सितंबर की रात चोरों ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलि चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मुहल्ला पटकाना निवासी आर भरोसे पेंटर के भाई का मकान है, जिसकी देखभाल वह स्वयं करते हैं। 14 सितंबर की रात करीब 11:58 बजे दो संदिग्ध युवक घर के बाहर टहलते हुए पहुंचे। इनमें से एक युवक घर की खिड़की के सहारे छज्जे पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगा। जैसे ही उसने ताले तोड़ने की कोशिश की, पड़ोसी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। आवाज सुनते ही दोनों शातिर मौके से भाग खड़े हुए। भागते समय एक चोर ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।