{"_id":"69019c21e3ab7c26370437b5","slug":"jhansi-the-nameplate-of-the-outgoing-deputy-speaker-was-removed-and-a-second-lock-was-put-on-the-room-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नगर निगम...निवर्तमान उपसभापति की नेमप्लेट हटाई, कक्ष में लगा दूसरा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: नगर निगम...निवर्तमान उपसभापति की नेमप्लेट हटाई, कक्ष में लगा दूसरा ताला
Wed, 29 Oct 2025 10:16 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:16 AM IST
सार
प्रियंका साहू ने कहा अगर नेमप्लेट हटवानी और कक्ष बंद करवाना ही था तो साढ़े चार महीने पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि उपसभापति और नेता सदन का चुनाव जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम में उपसभापति के कक्ष के बाहर लगी निवर्तमान उपसभापति प्रियंका साहू की नेमप्लेट हटवा दी गई है। इसके अलावा कक्ष में दूसरा ताला भी लग गया है। मंगलवार को उपसभापति कक्ष में पहुंचीं तो उन्हें कक्ष के गेट पर नया ताला लटका मिला। वह कक्ष के बाहर से लौट आईं।
नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव इस साल नौ जून को हुआ था। उसके बाद से साढ़े चार महीने बीत चुके हैं, मगर उपसभापति का चुनाव नहीं हो पाया है। तब से अब तक कक्ष के बाहर निवर्तमान उपसभापति प्रियंका साहू की नेमप्लेट लगी हुई थी। मगर अब अचानक से इसे हटवा दिया गया तो यह नगर निगम में चर्चा का विषय बन गया।
प्रियंका साहू ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जब वह कक्ष के पास पहुंचीं तो गेट के बाहर नया ताला लगा हुआ था। इसकी जानकारी तक उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अगर नेमप्लेट हटवानी और कक्ष बंद करवाना ही था तो साढ़े चार महीने पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि उपसभापति और नेता सदन का चुनाव जल्द कराया जाए।