फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The dignitaries did not get a platform... these people stayed with the CM

झांसी: माननीयों को नहीं मिला मंच...सीएम के साथ दो मंत्री समेत चार ही जनप्रतिनिधि रहे, यह दिया जा रहा तर्क

Fri, 10 Oct 2025 08:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 10 Oct 2025 08:14 AM IST
सार

झांसी जिले के चारों विधायक, बचे हुए दोनों एमएलसी, दोनों जिलाध्यक्ष से लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष तक मंच के सामने की ओर दीर्घा में बैठे। 

विज्ञापन
Jhansi: The dignitaries did not get a platform... these people stayed with the CM
कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय खेलकूद समारोह के समापन पर सीएम के साथ मंच पर झांसी के माननीयों को जगह नहीं मिली। दो मंत्री समेत चार ही जनप्रतिनिधि मंच पर रहे। तर्क दिया जा रहा है कि चार दिवसीय कार्यक्रम में क्रमवार अलग-अलग माननीयों को अतिथि बनाकर मंच पर जगह दी गई। इसलिए बृहस्पतिवार को जिनका क्रम था, वे ही मंच पर रहे।
विज्ञापन


मंच पर सीएम के साथ पहले आठ लोगों का बैठना निर्धारित हुआ था। बाद में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का भी नाम जुड़ गया। इनके अलावा दो एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी और रमा निरंजन मंचासीन रहे। बाकी, सभी विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी को मंच पर स्थान मिला।
विज्ञापन


वहीं, झांसी जिले के चारों विधायक, बचे हुए दोनों एमएलसी, दोनों जिलाध्यक्ष से लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष तक मंच के सामने की ओर दीर्घा में बैठे। भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज से जुड़े एक पदाधिकारी का कहना है कि खेलकूद समारोह पांच अक्तूबर से शुरू हुआ था। अलग-अलग दिन विधायक से लेकर एमएलसी तक को मुख्य और विशिष्ट अतिथि बनाकर मंच पर स्थान दिया जा चुका है। इसीलिए क्रम अनुसार बृहस्पतिवार को दो ही एमएलसी मंच पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed