{"_id":"62af2fcdf2254324af4e8c81","slug":"jhansi-the-body-lay-blue-before-the-last-rites-the-relatives-did-the-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अंतिम संस्कार से पहले शव पड़ा नीला, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अंतिम संस्कार से पहले शव पड़ा नीला, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम
Sun, 19 Jun 2022 07:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:46 PM IST
सार
वीरेंद्र सिंह यादव अपने दोस्त सुरेंद्र अहिरवार के साथ उनकी ससुराल गए थे। वहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर दोस्त सुरेंद्र उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिरगांव थाना इलाके के ग्राम घुसगुवां निवासी कृषक वीरेंद्र सिंह यादव शनिवार को अपने दोस्त सुरेंद्र अहिरवार के साथ उसकी ससुराल एरच गए हुए थे। वहां संदिग्धावस्था में उनकी मौत हो जाने के बाद अंतिम संस्कार में उनका शव नीला पड़ गया। इसके बाद परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराया है। प्राथमिक जांच में विषाक्त की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह यादव (40) अपने दोस्त सुरेंद्र अहिरवार के साथ उनकी ससुराल गए थे। वहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर दोस्त सुरेंद्र उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के लिए लेकर भागा। इसकी सूचना उसने वीरेंद्र के परिजनों को दी। सभी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजन उसका शव गांव ले गए।
विज्ञापन
रविवार को वीरेंद्र का अंतिम संस्कार किया जाना था, परंतु इससे पहले ही उसका शव नीला पड़ गया। परिजनों को विषाक्त के सेवन से मौत की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। प्राथमिक जांच में विषाक्त की पुष्टि होने पर मृतक का बिसरा और हृदय जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन