{"_id":"690960f50318489ae60770d9","slug":"jhansi-student-along-with-her-lover-duped-a-bullion-trader-police-caught-her-using-her-bike-number-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: प्रेमी के साथ मिलकर छात्रा ने सराफा कारोबारी को ठगा, बाइक के नंबर से पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: प्रेमी के साथ मिलकर छात्रा ने सराफा कारोबारी को ठगा, बाइक के नंबर से पुलिस ने पकड़ा
Tue, 04 Nov 2025 07:45 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:45 AM IST
सार
पूछताछ में मालूम चला कि स्वाति भोपाल में रहकर विधि की पढ़ाई करती है जबकि लकी वहां प्राइवेट काम करता है। स्वाति के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले भी सामने आए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमी के साथ मिलकर विधि की छात्रा ने सराफा कारोबारी को ठग लिया। दोनों सोने की चेन लेने के बाद कारोबारी को भुगतान का फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर निकल भागे। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद कर ली।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक, कोतवाली इलाके में बिसाती बाजार स्थित सिल्वर पैलेस में मंगलवार को नई दिल्ली निवासी स्वाति झा एवं प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ला निवासी लकी वर्मा पहुंचे। दोनों ने 50,800 रुपये की सोने की चेन खरीदी। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए दुकान मालिक जितेंद्र अग्रवाल ने अपना यूपीआई नंबर दिया। उन दोनों ने फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर सोने की चेन लेकर चलते बने। शाम को जब उन्होंने भुगतान मिलाया, तब यह पैसा उनके खाते में नहीं आया। शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने उनकी बाइक नंबर की मदद से उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में मालूम चला कि स्वाति भोपाल में रहकर विधि की पढ़ाई करती है जबकि लकी वहां प्राइवेट काम करता है। स्वाति के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले भी सामने आए। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेशपाल सिंह, सत्येंद्र, अनिल, मुकेश समेत अन्य मौजूद रहे।