{"_id":"628d1ec1e4c8b44304684d53","slug":"jhansi-station-s-name-will-change-once-again-jhansi-news-jhs2214083197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर बदलेगा झांसी के स्टेशन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर बदलेगा झांसी के स्टेशन का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी के रेलवे स्टेशन के नाम में एक बार फिर से बदलाव होगा। स्टेशन को नया नाम ‘रानी लक्ष्मीबाई झांसी’ दिया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्रालय स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
झांसी में रेलवे स्टेशन की स्थापना ब्रिटिश शासनकाल में 1889 में की गई थी। तब से इस स्टेशन को झांसी के नाम से ही जाना जाता था। लेकिन, 132 साल बाद 28 दिसंबर 2021 को इसका नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई’ कर दिया गया था। इस बदलाव पर झांसी वासियों ने गहरी आपत्ति जताई थी। उन्हें स्टेशन के नाम में वीरांगना लक्ष्मीबाई तो स्वीकार था, परंतु झांसी जुड़ा न होने पर आपत्ति थी। स्टेशन के नाम में झांसी जोड़े जाने को लेकर आंदोलन शुरू हो गया था। इसे ध्यान में रखते हुए अब स्टेशन के नाम पर पूरी तरह से बदलाव किया जा रहा है। वीरांगना लक्ष्मीबाई की जगह स्टेशन को नया नाम रानी लक्ष्मीबाई झांसी दिया जा रहा है। इसे लेकर रेल मंत्रालय स्तर पर कार्यवाही जारी है। नए नाम की घोषणा देश के गृह मंत्रालय द्वारा की जाएगी।
भ्रमित होते हैं यात्री
झांसी। झांसी स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई करने के साथ ही इसका कोड भी बदलकर वीजीएल कर दिया गया था। इससे यात्रियों में खासी भ्रम की स्थिति बनी रहती है। यहां तक कि वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर उतरने पर भी उन्हें कहीं झांसी नजर नहीं आता था। इस कमी को पूरा करने के लिए हाल ही में झांसी स्टेशन पर लगे बोर्डों पर वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ झांसी भी लिख दिया गया है।
विज्ञापन
स्टेशन का नाम बदलने की दिशा में कार्यवाही जारी है। नए नाम का फैसला देश के गृह मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से ही नए नाम की घोषणा की जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी