फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Speeding vehicle runs over and kills young man on a motorcycle

Jhansi: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 02 Sep 2026 08:50 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 02 Sep 2026 08:50 PM IST
सार

हादसा निवाड़ी के भाटा इलाके में हुआ है। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। 

विज्ञापन
Jhansi: Speeding vehicle runs over and kills young man on a motorcycle
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक से घर लौट रहे युवक को निवाड़ी के भाटा इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर जा गिरा। वाहन उसे कुचलता हुआ भाग निकला। नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


निवाड़ी मध्य प्रदेश के गितखिनी गांव निवासी काशीराम अहिरवार (30) पुत्र हरिराम प्राइवेट काम करता था। परिवार में पत्नी भगवती समेत बेटा अनिकेत (8) एवं बेटी जन्नो (5) हैं। परिजनों ने बताया मंगलवार को किसी काम से बाहर गया था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। निवाड़ी के भाटा के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। काशीराम सिर के बल सड़क पर जा गिरा। वाहन चालक उसे कुचलता हुआ निकल भागा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नाजुक हाल में काशीराम को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिवार का वह इकलौता कमाने वाला सदस्य था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed