फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi sister in law top for americal figer vaccine made

फाइजर वैक्सीन बनाने में झांसी की बहू ने निभाई अहम भूमिका

Fri, 02 Jul 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jhansi sister in law top for americal figer vaccine made
झांसी। अमेरिका की फाइजर वैक्सीन बनाने में झांसी की बहू नेहा कोठारी की भी अहम भूमिका रही है। दस सदस्यीय रिसर्च टीम का हिस्सा रहते हुए नेहा ने दिन-रात बिना छुट्टी लिए साल भर तक शोध कार्य जारी रखा। आखिरकार उनकी टीम को सफलता मिल ही गई। उनके पति भी वैज्ञानिक हैं, जो कि तीसरे फेज में चल रही फ्रेंच कंपनी की वैक्सीन का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

गुरसराय निवासी संदीप कोठारी के भाई सुदीप और उनकी पत्नी नेहा पिछले तीन सालों से अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। नई दिल्ली के प्रीत विहार निवासी नेहा तीन साल से फाइजर कंपनी में बतौर सीनियर साइंटिस्ट कार्यरत हैं। जबकि, सुदीप ने तीन दिन पहले ही जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी में बतौर निदेशक ज्वाइन किया है। अब तक वो फ्रेंच कंपनी में कार्यरत थे, जो कि कोरोना की वैक्सीन बना रही है। जिसका तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। संदीप भी वैक्सीन के तीसरे फेज की शुरूआत तक इसका हिस्सा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी नेहा ने फाइजर वैक्सीन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संदीप ने बताया कि फाइजर वैक्सीन के लिए शुरूआती रिसर्च एक कंपनी ने की थी, इसके बाद तकनीक फाइजर को दे दी गई। नेहा दस सदस्यीय रिसर्च टीम का हिस्सा रहीं। जब सभी विभागों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा था, तब वो और उनकी पत्नी रोज ऑफिस जाते थे, ताकि महामारी के इस दौर में लोगों को जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन मिल सके। उन्होंने बताया कि बिना छुट्टी लिए कोरोना का टीका बनाने में दिन-रात नेहा जुटी रहीं। आखिरकार कंपनी, टीम और नेहा को सफलता मिल ही गई।
विज्ञापन

टायफाइड, कालरा, निमोनिया की वैक्सीन में निभाई भूमिका
संदीप और नेहा दोनों लगभग दस सालों तक इंटरनेशनल वैक्सीन इंस्टीट्यूट, साउथ कोरिया में कार्यरत रहे। वहां नेहा ने टायफाइड, कोलरा की वैक्सीन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। दोनों ही वैक्सीन को भारत में लाइसेंस मिल चुका है। इसके अलावा निमोनिया की वैक्सीन बनाने में भी उनका रोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed