फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Self-calculation is very easy, you can even do it on your mobile

Jhansi: स्व गणना करना है बेहद आसान, मोबाइल से भी कर सकते हैं; यह है प्रक्रिया, 21 मई है अंतिम तारीख

Mon, 11 May 2026 01:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 11 May 2026 01:11 PM IST
सार

स्व गणना के लिए https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लगभग 15-20 मिनट में प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अंग्रेजी और हिंदी के साथ 14 भाषाओं में स्व-गणना की जा सकती है।

विज्ञापन
Jhansi: Self-calculation is very easy, you can even do it on your mobile
मोबाइल से कर सकते हैं स्व गणना। - फोटो : Freepik

विस्तार

लोग अब खुद ही मोबाइल, लैपटॉप व कंप्यूटर से पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं। अंग्रेजी और हिंदी के साथ 14 भाषाओं में स्व-गणना की जा सकेगी। स्व-गणना कर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लोग जागरूकता फैला सकते हैं।
विज्ञापन


21 मई तक चलेगा कार्य
डीएम गौरांग राठी ने कहा कि जनगणना 2027 का पहला चरण यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) 22 मई से 20 जून तक निर्धारित है। जनगणना पदाधिकारियों द्वारा घरों की गणना से पहले, नागरिकों को 15 दिनों यानी 21 मई तक की स्व-गणना (एसई) करनी होगी। स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपने मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण स्वयं ऑन लाइन दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


14 भाषाओं की सुविधा
जनगणना पदाधिकारी के घर पर आने से पहले लोग खुद https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं। बताया कि अंग्रेजी, हिन्दी समेत 14 भाषाओं में स्व-गणना की जा सकेगी। लगभग 15-20 मिनट में प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अंतिम सबमिशन के बाद H से शुरू होने वाली एक अद्वितीय 11 अंकों की स्व-गणना आईडी (एसई आईडी) जेनरेट होती है, इसको कहीं नोट करके रख लें या मोबाइल में सुरक्षित कर लें। इस एसएमएस और यदि उपलब्ध हो तो ईमेल के माध्यम से इसे परिवार के साथ साझा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed