{"_id":"5fa3d600f3e9b828d417217c","slug":"jhansi-sardar-singh-and-his-brothers-property-attached-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कुख्यात सरदार सिंह समेत दोनों भाइयों की संपत्ति हुई कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कुख्यात सरदार सिंह समेत दोनों भाइयों की संपत्ति हुई कुर्क
Thu, 05 Nov 2020 04:07 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 05 Nov 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
सरदार सिंह की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत लकारा गांव निवासी कुख्यात सरदार सिंह व उनके दोनों भाइयों की संपत्ति गुरुवार को पुलिस व राजस्व की टीम ने पहुंचकर कुर्क की। कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस तैनात रही। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से आसपास नजर रखी। पुलिस ने गांव में डुगडुगी भी पिटवाई।
विज्ञापन
बताते चलें कि नवंबर 2016 में लकारा गांव निवासी सरदार सिंह गुर्जर व उसके दोनों भाइयों ने फिरौती न देने पर सराफा बाजार में कारोबारी संजय वर्मा के भाई अजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं, एक अन्य मामले में भी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए कार्यवाह की है।
विज्ञापन