फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sampoorna Samadhan Diwas will be organized in all tehsils on 8th, administration took decision in view

Jhansi: सम्पूर्ण समाधान दिवस सभी तहसीलों में 8 को होगा आयोजित, पीईटी को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला

Sat, 06 Sep 2025 09:55 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Sep 2025 09:55 AM IST
सार

जनपद में 6 सितंबर को होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस अब सभी तहसीलों में 8 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: Sampoorna Samadhan Diwas will be organized in all tehsils on 8th, administration took decision in view
डीएम मृदुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद में 6 सितंबर को होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस अब सभी तहसीलों में 8 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। डीएम मृदुल चौधरी ने बताया कि 6 एवं 7 सितंबर को जिले में पीईटी के कारण गरौठा में 6 सितंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अब 8 सितंबर को आयोजित होगा। साथ ही जनपद की अन्य तहसीलों में सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम नमामि गंगे एवं एडीएम न्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीईटी के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड महाविद्यालय, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज रक्सा, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, महिला पॉलिटेक्निक समेत कई निजी स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की लिखित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक पाली में 17904 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। झांसी में प्रयागराज, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर के अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। इसके अलावा, झांसी निवासी महिलाओं और दिव्यांगों का भी जिले में ही केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के मद्देनजर धारा 163 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed