{"_id":"69b4821da26e8f32a10dd257","slug":"jhansi-rocked-by-supersonic-boom-rumble-heard-as-far-as-datia-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-755906-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सुपरसोनिक बूम से थर्राया झांसी, दतिया तक सुनाई दी धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सुपरसोनिक बूम से थर्राया झांसी, दतिया तक सुनाई दी धमक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार दोपहर 11:38 बजे तेज धमाके जैसी आवाज से पूरा झांसी थर्रा उठा। अचानक हुई इस तेज धमक से कई इलाकों में घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक थरथरा उठे। लोग भूकंप की आशंका में घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। यह आवाज झांसी शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, बबीना, भगवंतपुरा और मध्य प्रदेश के दतिया तक सुनाई दी।
रक्षा सूत्रों के अनुसार यह घटना सुपरसोनिक बूम के कारण हो सकती है। जब लड़ाकू विमान ध्वनि की गति से अधिक रफ्तार से उड़ान भरते हैं तो ऐसी तेज धमक पैदा होती है। इससे पहले 9 फरवरी को भी फाइटर जेट की उड़ान के दौरान इसी तरह की आवाज सुनाई दी थी। अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी निशांत ने बताया कि आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लगा जैसे आसपास कहीं कोई भारी वस्तु गिर गई हो। लोग अपना काम छोड़कर सड़कों पर आ गए और एक-दूसरे से पूछते रहे कि क्या उन्होंने भी धमाके की आवाज सुनी है। ग्वालियर रोड, मानिक चौक, बड़ा बाजार, गांधीगर का टपरा, पानी वाली धर्मशाला, दतिया गेट, फिल्टर रोड, खंडेराव गेट, जीवनशाह तिराहा, इलाइट, बीकेडी, चित्रा, इलाहाबाद चौराहा, सीपरी बाजार और आवास विकास समेत कई इलाकों में धमक महसूस की गई।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि तेज आवाज की सूचना मिली है, हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर इसे सेना के नियमित अभ्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सर्जरी कर रहे डॉक्टर भी चौंके
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उस समय ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर भी तेज धमाके की आवाज सुनकर चौंक गए। स्टाफ के लोग बाहर निकलकर देखने लगे, हालांकि आसपास सब कुछ सामान्य मिला।
पहले भी गूंज चुकी है ऐसी धमक
01 अगस्त 2023 : दोपहर 2:15 बजे तेज धमाके से लोग सहम गए थे, कई घरों की खिड़कियां-दरवाजे हिल गए थे।
23 फरवरी 2024 : दोपहर 3:25 बजे तेज आवाज की गूंज चार-पांच सेकंड तक सुनाई दी थी।
25 अप्रैल 2025 : धमाके से पूरा शहर दहल उठा था और दतिया तक आवाज सुनाई दी थी।
09 फरवरी 2026 : फाइटर जेट की गर्जना से सात मिनट तक आसमान गूंजता रहा था।
महाराजपुर से उड़ते हैं फाइटर जेट
रक्षा सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर के पास महाराजपुर एयर फोर्स स्टेशन से अक्सर मिराज-2000 समेत लड़ाकू विमान अभ्यास के लिए उड़ान भरते हैं। ध्वनि की गति से तेज उड़ान के दौरान सुपरसोनिक बूम पैदा होता है, जिससे जोरदार धमक सुनाई देती है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि सेना की ओर से नहीं की गई है।
ये बोले लोग
मैं अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और झटका भी महसूस हुआ। घबराकर तुरंत दुकान से बाहर आ गया। आसपास के घरों में मौजूद लोग भी डर के कारण बाहर निकल आए और सड़क पर इकट्ठा हो गए।- शैलेंद्र कोष्टा, पंचकुइयां
आवाज इतनी तेज थी कि एक पल को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। उस समय मैं बाजार में था। धमाका सुनते ही लोग घबरा गए और चारों ओर देखने लगे। कुछ क्षण के लिए ऐसा लगा मानो सब कुछ थम गया हो और सिर्फ धमाके की गूंज ही सुनाई दे रही हो।- मुकेश रायकवार, नारायण बाग