फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Roads being spruced up round-the-clock for the CM; he will stay in Jhansi for 18 hours.

Jhansi: सीएम के वास्ते, दिन-रात संवारे जा रहे रास्ते, झांसी में रहेंगे 18 घंटे

Fri, 19 Jun 2026 09:58 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 19 Jun 2026 09:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन के मद्देनजर महानगर की सूरत बदलने का काम दिन-रात जारी है। सीएम दो दिवसीय दौरे के दौरान झांसी में करीब 18 घंटे रहेंगे।

विज्ञापन
Jhansi: Roads being spruced up round-the-clock for the CM; he will stay in Jhansi for 18 hours.
सीएम योगी के दौरे को लेकर सर्किट हाउस में होता रंगाई-पुताई का कार्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन के मद्देनजर महानगर की सूरत बदलने का काम दिन-रात जारी है। उनके रूट में जहां-जहां गड्ढे दिखाई दिए, वहां पैच वर्क करा दिया गया है। डिवाइडर, फुटपाथ की रंगाई-पुताई का काम बृहस्पतिवार रात तक जारी रहा। बताया गया कि सीएम दो दिवसीय दौरे के दौरान झांसी में करीब 18 घंटे रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी का 20 जून को झांसी आगमन हो रहा है। अफसरों के पास आए सीएम के आगमन के संभावित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर ढाई बजे उनका हेलीपैड झांसी पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से वह सीधे दोपहर 02:40 बजे पंडित दीनदयाल सभागार पहुंचेंगे, जहां विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत किसान एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम चार बजे आयुक्त सभागार के लिए रवाना होंगे। पांच मिनट में यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। इसके बाद कानून-व्यवस्था समेत योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम साढ़े छह बजे सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पहुंचकर नवीन सर्किट हाउस का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


यहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद 21 जून को सुबह 5:55 बजे किले की तलहटी में स्थित गांधी भवन के लिए मैदान रवाना होंगे। सुबह छह से आठ बजे तक यहां रहेंगे। योग करने के साथ ही इसकी उपयोगिता के बारे में भी लोगों को बताएंगे। यहां से सुबह 08:05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। फिर साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, सीएम के रूट में पड़ने वाली जीवनशाह से बीकेडी मार्ग, गांधी उद्यान से जीवनशाह, इलाइट से जीवनशाह समेत अन्य मार्गों को चमकाने का काम जारी रहा। यहां पर डिवाइडरों से लेकर फुटपाथ तक की रंगाई-पुताई की गई। पैच वर्क करके गड्ढे भी भरे गए। इसके अलावा पेड़ों की भी कटाई-छंटाई का काम जारी रहा। गांधी भवन के बगल वाले गेट की भी रंगाई की गई। गेट के पीछे की दीवार को भी तोड़ा गया। मैदान के अंदर भी साफ-सफाई से लेकर रंगाई-पुताई का काम किया गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी दिनभर निरीक्षण करके कार्यों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने ही सर्किट हाउस में ठहर सकते हैं सीएम
बृहस्पतिवार को अचानक से पुराने सर्किट हाउस में भी साफ-सफाई के कामों ने तेजी पकड़ ली। पहले संभावना जताई जा रही थी कि सीएम नए सर्किट हाउस में ठहरेंगे लेकिन अब चर्चा है कि वह पुराने ही सर्किट हाउस में रुकेंगे। बताया गया कि नए सर्किट हाउस में अभी फर्नीचर आदि का काम होना रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed