{"_id":"68a068a893421ba7cb07b5e5","slug":"jhansi-retired-railway-employee-dies-after-being-hit-by-a-train-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की मौत, लाइन पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की मौत, लाइन पार करते समय हुआ हादसा
Sat, 16 Aug 2025 04:47 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:47 PM IST
सार
रेलवे लाइन पार करते समय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे स्टेशन रानीपुर रोड ट्रेन से उतरकर अपने गांव जा रहे सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लाइन पार करते समय हुआ है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्राम गुढा़ निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ अहिरवार रेलवे में कर्मचारी था। सेवानिवृत होने के बाद वह अपने गांव में रहने लगा। उसका एक अन्य निवास मऊरानीपुर में है। शुक्रवार को वह अपने गांव से मऊरानीपुर वाले निवास पर रह रहे नातियों को कुछ सामान देने गया था। सामान देकर वह मऊरानीपुर से प्रयागराज-ग्वालियर ट्रेन से लौटा और गांव जाने के लिए रेलवे ट्रैक से लाइन पार करने लगा। इसी बीच दूसरी पटरी झांसी की ओर से उदयपुर इंटरसिटी आ गई। जिसकी चपेट में वह आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। सूचना पाकर रेलवे पुलिस भी मौके पर आ गई। शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है तो वहीं गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन