फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Retired accountant duped of ₹2.90 lakh; FIR registered.

Jhansi: डाकघर में रुपये जमा कराने के नाम पर सेवानिवृत्त लेखपाल से 2.90 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 09:05 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 21 Jul 2026 09:05 AM IST
सार

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhansi: Retired accountant duped of ₹2.90 lakh; FIR registered.
सेवानिवृत्त लेखपाल से ठगी। - फोटो : istock

विस्तार

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में डाकघर में रुपये जमा करने के नाम पर सेवानिवृत्त लेखपाल से 2.90 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


मोहल्ला नदीपार कटरा नई बस्ती निवासी कालीचरन ने सोमवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सेवानिवृत्त लेखपाल हैं। उन्होंने गांधीगंज निवासी महिला के माध्यम से डाकघर में दो आवर्ती जमा खाते खुलवाए थे। पहला खाता सितंबर 2021 में 5 हजार रुपये प्रति माह एवं दूसरा खाता जनवरी 2025 में एक हजार रुपये प्रति माह की किस्त के साथ शुरू किया गया था।


आरोप है कि वह लगातार मार्च 2026 तक अपनी कमाई की मासिक किस्तें सौंपते रहे। हाल ही में जब डाकघर जाकर अपने खातों के संबंध में जानकारी ली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डाकघर के अधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पहले खाते में केवल कुछ ही किस्तें और दूसरे खाते में मात्र एक ही किस्त जमा की गई थी, जिसमें दोनों खातों से 2.90 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली गई। ठगी का अहसास होने पर जब वह उनके घर पहुंचा तो वह अपने परिवार समेत नदारद मिली। मोबाइल फोन भी लंबे समय से लगातार बंद आ रहा है।
विज्ञापन



पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed