{"_id":"62323ffeda490a5aa9136b85","slug":"jhansi-remained-the-hottest-in-up-for-the-second-day-as-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल : यूपी में दूसरे दिन भी सबसे गर्म रही झांसी, पारा पहुंचा 38 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल : यूपी में दूसरे दिन भी सबसे गर्म रही झांसी, पारा पहुंचा 38 तक
Thu, 17 Mar 2022 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:22 AM IST
सार
पारे का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह में पारा 40 तक पहुंचने के हैं आसार।
विज्ञापन
अभी से गर्मी से परेशान हुए लोग...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को लगातार दूसरे दिन झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा आगामी एक सप्ताह में पारे का ग्राफ बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
मार्च माह में ही मौसम ने तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। पारे का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है। सोमवार को झांसी का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को 37.4 पर पहुंच गया। जबकि, बृहस्पतिवार को पारे का ग्राफ बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि इन दिनों उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं, जो पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होती हैं। इन गर्म हवाओं के चलते ही लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड का तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के टॉप 10 गर्म जिले
- जिला अधिकतम पारा
- झांसी 38.0
- आगरा 37.3
- प्रयागराज 36.8
- कानपुर 36.4
- वाराणसी 36.2
- हमीरपुर 36.2
- बांदा 36.2
- सुलतानपुर 35.6
- बस्ती 35.0
- अलीगढ़ 34.6