फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi ready for fight against corona

कोरोना से लड़ने को झांसी तैयार, जरूरत पड़ने पर होटलों में भी रखे जाएंगे संदिग्ध मरीज

Tue, 24 Mar 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
jhansi ready for fight against corona
jhansi ready for fight against corona
झांसी। कोरोना के खिलाफ सीधी जंग की तैयारी कर ली गई है। प्रशासन ने इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए सात होटल लिए जाएंगे। ये चिह्नित कर लिए गए हैं। इतना ही नहीं, कोरोना मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में भी होगा। इन अस्पतालों को भी चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से झांसी अब तक महफूज बना हुआ है। सभी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बावजूद, प्रशासन किसी तरह की रिस्क लेने की मूड में नहीं है। कोरोना के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए सात होटल चिह्नित कर लिए गए हैं। होटल ओम रेजीडेंसी, शीला श्री, यात्रिक, के थ्री, सेंट्रल होटल, श्रीनाथ व बल्देव लॉज में क्वारंटीन के दौरान संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3273 बेड व 98 वेंटीलेटर की व्यवस्था
जिलाधिकारी आंद्रा वाससी ने बताया कि महानगर के नौ निजी अस्पतालों के पास 31 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर इन अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, आर्मी अस्पताल, रेलवे अस्पताल व निजी अस्पतालों में 3273 बेड व 98 वेंटीलेटर की व्यवस्था है। पत्रकार वार्ता के दौरान सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। आम लोग भी सहयोग करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाएं। आपसी मेलजोल बंद कर दें। पूरा एहतियात बरतें। हम सभी को अपने झांसी को कोरोना से मुक्त रखना है। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल, एसपी देहात राहुल मिठास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में ही होगी जांच, 10 दिन में बन जाएगी लैब
झांसी। कोरोना के संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए अब तक लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। लेकिन, अब ये सुविधा झांसी में उपलब्ध होगी। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में आगामी दस दिनों के भीतर लैब तैयार हो जाएगी। इसका लाभ पूरे बुंदेलखंड को मिलेगा। आसपास के सभी जनपदों के नमूनों की जांच यहां की जा सकेगी। इस लैब के शुरू हो जाने से जांच रिपोर्ट आने में समय नहीं लगेगा।
1700 लोगों पर होगी विशेष नजर
झांसी। मुंबई व देश के अन्य हिस्सों से झांसी आने वाले सत्रह सौ लोगों का डेटा तैयार किया गया है। इनमें से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। इन मरीजों की निगरानी की जिम्मेदारी आशा, एनएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आदि को दी गई है। इन लोगों के घरों के बाहर स्टीकर चस्पा कर ग्रामीणों को दूरी बनाए रखने के लिए कहा जाएगा। साथ ही, इन सभी लोगों को भी हिदायत रहेगी कि वे घर से बाहर न निकलें और न ही किसी ने मेलजोल रखें।

बंद रहेंगे निर्माण, श्रमिकों को होगा भुगतान
झांसी। मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि निर्माण कार्य बंद रहेंगे। श्रम विभाग में पंजीकृत लगभग चार हजार श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अगले चार-पांच दिनों में मनरेगा मजदूरों का लंबित भुगतान भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed