फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Pune-Lucknow Express will run from Gomtinagar and Aishbagh.

Jhansi: गोमतीनगर और ऐशबाग से चलेगी पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस, 25 से 23 दिसंबर तक प्रभावित रहेगी ट्रेन

Tue, 18 Nov 2025 12:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 18 Nov 2025 12:51 PM IST
सार

पीआरओ ने बताया कि लखनऊ के प्लेटफार्म 4 एवं 5 पर कॉनकोर्स के निर्माण के लिए पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
Jhansi: Pune-Lucknow Express will run from Gomtinagar and Aishbagh.
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्मों के निर्माण को लेकर 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक पुणे-लखनऊ साप्ताहिक ट्रेन लखनऊ की जगह ऐशबाग व गोमतीनगर तक जाएगी।
विज्ञापन


पीआरओ ने बताया कि लखनऊ के प्लेटफार्म 4 एवं 5 पर कॉनकोर्स के निर्माण के लिए पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण के चलते पुणे-लखनऊ (12103) साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 09, 16 व 23 दिसंबर व लखनऊ-पुणे (12104) साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3 दिसंबर, 10, 17 व 24 दिसंबर को गोमतीनगर स्टेशन से संचालित होगी। पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को गोमतीनगर स्टेशन पर 14:20 बजे आएगी एवं वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को गोमतीनगर स्टेशन से 15:45 बजे चलेगी।


इसके अलावा पुणे-लखनऊ (11407) साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन 25 नवंबर, 02 दिसंबर, 09 व 16 दिसंबर एवं लखनऊ-पुणे (11408) साप्ताहिक 27 नवंबर, 04 दिसंबर, 11 व 18 दिसंबर को लखनऊ स्टेशन के स्थान पर ऐशबाग स्टेशन से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 11407 प्रत्येक गुरुवार को ऐशबाग स्टेशन पर 00:50 बजे आएगी और गाड़ी संख्या 11408 प्रत्येक गुरुवार को ऐशबाग स्टेशन से 06:30 बजे चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed