फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Prostitution exposed in a spa center, girls were called from Delhi, case registered against nine

Jhansi: स्पा सेंटर में देह कारोबार का पर्दाफाश, दिल्ली से बुलाई जाती थीं युवतियां, नौ पर केस दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 10:52 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 09 Sep 2025 10:52 AM IST
सार

पॉश इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालकों समेत 10 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Jhansi: Prostitution exposed in a spa center, girls were called from Delhi, case registered against nine
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद बैंक तिराहे के पॉश इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालकों समेत 10 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली।
विज्ञापन


स्पा सेंटर संचालक शिवाजी नगर निवासी पंकज अहिरवार एवं उन्नाव निवासी शालिनी तिवारी ने पुलिस को बताया कि आंतिया तालाब निवासी टाइल्स कारोबारी स्वप्निल अग्रवाल ने उनको घर उपलब्ध कराया। स्वप्निल भी इसमें शामिल है। घर देने के एवज में वह हर माह 38,500 रुपये वसूलता है। कानपुर निवासी पीहू एवं कोमल दिल्ली से लड़कियां यहां लाती है। पुलिस को दिल्ली से लाई गईं लड़कियां भी यहां मिलीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि यहां संचालकों ने उनके मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया। बेहद आवश्यक होने पर सिर्फ बात करने के लिए फोन दिया जाता है। उनको एक कमरे में रखा जाता था। बाहर निकलने की भी उनको इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने यहां से दिल्ली निवासी शीनू, मुरादाबाद निवासी रिया को पकड़ा। पंकज अहिरवार, शालिनी तिवारी के अलावा चिरगांव निवासी सागर खरे, हंसारी निवासी अभिषेक अहिरवार, प्रशांत अहिरवार को भी पकड़ा। सीओ सदर अरीबा नोमान के मुताबिक दोनों स्पा संचालक, कारोबारी स्वप्निल अग्रवाल समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed