{"_id":"69c3a9c45288e659f60a047d","slug":"jhansi-police-officers-should-be-on-alert-for-ram-navami-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रामनवमी के लिए अलर्ट मोड में रहें पुलिसकर्मी, आईजी ने की तीनों जनपदों की अपराध समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रामनवमी के लिए अलर्ट मोड में रहें पुलिसकर्मी, आईजी ने की तीनों जनपदों की अपराध समीक्षा
Wed, 25 Mar 2026 02:54 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:54 PM IST
सार
आईजी ने बीट सिपाही से लेकर सर्किल स्तर तक के अफसरों को फील्ड में रहकर गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है।
विज्ञापन
डीआईजी आकाश कुलहरि
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईजी आकाश कुलहरि ने मंगलवार को तीनों जनपदों की अपराध समीक्षा के दौरान रामनवमी को देखते हुए पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान सतर्कता बरती जाए। किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। तीनों जनपदों में लंबित विवेचनाओं को भी समय से निपटाने पर जोर दिया।
आईजी ने बीट सिपाही से लेकर सर्किल स्तर तक के अफसरों को फील्ड में रहकर गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। टॉप-10 अपराधियों के साथ ही इनामी बदमाशों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत ‘शक्ति दीदी’ को गांव-गांव जाकर संपर्क करने को कहा। प्रत्येक थाना प्रभारी के लिए सुबह 10 बजे से जनसुनवाई करने को अनिवार्य बताया। ऑपरेशन दहन के तहत एनडीपीएस मामलों में जब्त माल के निस्तारण के लिए तीन माह का विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अफवाह फैलाने एवं भ्रामक जानकारी देने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत ललितपुर एवं जालौन के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।