फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi people saved Rs 235 crore in eight months

आठ महीने में झांसी वालों ने की 235 करोड़ रुपये की बचत

Thu, 06 Jan 2022 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jhansi people saved Rs 235 crore in eight months
झांसी। धन की बचत करने के मामले में भी झांसी वाले काफी आगे हैं। भविष्य के लिए पिछले आठ महीने में झांसी के लोगों ने 235 करोड़ रुपये की बचत की है। जबकि पिछले साल 555 करोड़ रुपये की बचत की थी।
विज्ञापन

लोगों को बचत के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार और बैंक कई बचत योजनाएं चलाती हैं। डाकघरों में विभिन्न मासिक से लेकर पंचवर्षीय बचत योजनाएं चल रही हैं। इनमें झांसी के लोगों ने बड़ा योगदान किया है। बचत विभाग के आंकड़ों के मुताबिक झांसी में मौजूदा वित्तीय वर्ष 2021-22 के आठ महीनों में लोगों ने 235 करोड़ की बचत कर ली। इसमें सबसे ज्यादा बचत लोगों ने आवर्ती जमा खाते (आरडी) में 163 करोड़ रुपये जमा कराए गए। वहीं टर्म डिपोजिट (टीडी) में 162 करोड़ रुपये जमा किए गए। विभाग के मुताबिक आठ महीने में कुल 476 करोड़ रुपये जमा किए गए थे, लेकिन 241 करोड़ रुपये लोगों ने विभिन्न जरूरतों के चलते निकाल लिए।
विज्ञापन

वहीं बीते साल 2020-2021 में कोरोना काल के दौरान भी लोगों ने खूब बचत की। इस दौरान 555 करोड़ रुपये बचाए गए। इस दौरान भी खातों में 865 करोड़ रुपये जमा किए, लेकिन निकासी महज 310 करोड़ रुपये की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खातों में इतने पैसे हुए जमा
खातों का विवरण वित्तीय वर्ष 20-21 वित्तीय वर्ष 21-22
आवर्ती जमा (आरडी) 235 करोड़ - 163 करोड़
अवधि जमा (टीडी) 242 करोड़ 162 करोड़
मासिक आय योजना (एमआईएस) 99 करोड़ 68 करोड़
किसान विकास पत्र (के वीपी) 62 करोड़ 39 करोड़
राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) 78 करोड़ 44 करोड़
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) 149 करोड़ ---
--------------------------------------------------------
कुल जमा - 865 करोड़ - 476 करोड़
निकासी - 310 करोड़ - 241 करोड़
बचत - 555 करोड़ - 235 करोड़
ये बोले लोग
आपदा को देखते हुए पैसों को बचाना सीख लिया है। जब भी पैसों की बात आती है तो अब बहुत संभलकर उन्हें खर्च करता हूं। जिससे भविष्य के लिए कुछ बचत कर सक सकूं। -रौनक दुबे,
जब कोरोना के समय में नौकरी चली गई थी तो बचत ही काम आई है। अब व्यापार धीरे-धीरे ट्रैक पर आया है। तो पैसे को जोड़ने शुरू कर दिया है। जिससे जरूरत पर काम आए। - नितिन, चौरसिया

शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। जिसको लेकर विभाग लगातार पूरा करने का प्रयास करता है। इस बार महज आठ माह में ही लक्ष्य के सापेक्ष दोगुना आंकड़ा पार कर लिया है। जमा और निकासी के बाद खातों में 235 करोड़ अभी भी लोगों के खातों में जमा हैं। - अरविंद गौर, सहायक निदेशक, बचत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed