{"_id":"625340c44637653bb873f22e","slug":"jhansi-on-sunday-was-the-hottest-city-in-the-state-with-44-4-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का प्रकोप: इस बार नौतपा से पहले ही तप रही झांसी, रविवार को 44.4 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का प्रकोप: इस बार नौतपा से पहले ही तप रही झांसी, रविवार को 44.4 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा
Mon, 11 Apr 2022 02:13 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:13 AM IST
सार
झांसी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है। शनिवार को तापमान पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को इसमें 0.4 डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो गया।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और गर्मी में ठंडा शर्बत पीकर प्यास बुझाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
मई में पड़ने वाले नौ तपा (प्रचंड गर्मी के नौ दिन) से पहले ही झांसी खूब तप रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान होने से आगरा दूसरे और 44 डिग्री पारा होने पर प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
झांसी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है। शनिवार को तापमान पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को इसमें 0.4 डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो गए। बार-बार गला सूखने पर लोग पानी, गन्ने का जूस पीते रहे।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि अप्रैल के शुरुआती 10 दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार दो डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। अगले सप्ताह ये 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन