{"_id":"5fd382e4fa718f45d61e2963","slug":"jhansi-officers-in-corona-virus-ssp-additional-commissioner-and-sdm-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अफसरों पर कोरोना की मार, एसएसपी, अपर आयुक्त व एसडीएम पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अफसरों पर कोरोना की मार, एसएसपी, अपर आयुक्त व एसडीएम पॉजिटिव
Fri, 11 Dec 2020 08:02 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क,झांसी
अमर उजाला नेटवर्क,झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 11 Dec 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण ने जिले के अफसरों पर बड़ा हमला बोला है। एसएसपी, अपर आयुक्त व एसडीएम सदर में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा 2618 नमूनों की जांच में 23 अन्य मरीज भी सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार के नजदीक पहुंच गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को 23 नए मरीज सामने आए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी., अपर आयुक्त पूनम निगम व उप जिलाधिकारी (सदर) राजकुमार में संक्रमण पाया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अफसरों में संपर्क में आने वाले अन्य अधिकारी व अधीनस्थ कर्मचारियों की जांच का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया। इसी के साथ अंसल पॉम कोर्ट, प्रेमगंज, सिविल लाइन, सर्व नगर, नगरा, मदकखाना, बबीना कैंट, नरिया बाजार, सिगनल पुरा, गोंदू कंपाउंड, कटरा बाजार, इतवारी गंज, रिफ्यूजी कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, कैंट आदि क्षेत्रों से नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विदित हो कि जिले में कोरोना का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। आठ महीने से भी कम समय में ये आंकड़ा दस हजार के नजदीक पहुंच गया है। अब तक 9,749 लोगों को ये महामारी अपनी जकड़ में ले चुकी है। हालांकि, इनमें से 9400 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 177 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 26 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। अब तक 172 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन