फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi news married woman jumped into well and died married six months ago

झांसी: कुएं में कूदकर विवाहिता दी जान, छह महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 28 Dec 2021 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 01:57 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सीपरी बाजार चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक परिवार के लोग अभी तक आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Jhansi news married woman jumped into well and died married six months ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में सीपरी बाजार के अंबाबाय इलाके में एक विवाहित ने मंगलवार तड़के घर के पीछे बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक अंबाबाय निवासी बालकृष्ण राजपूत की पुत्री श्वेता राजपूत (20) का विवाह 24 जून 2021 को ललितपुर के पाली गांव निवासी शैलेंद्र राजपूत से हुआ था। श्वेता करीब दस दिन पहले मायके आ गई थी।
विज्ञापन


पिता बालकृष्ण के मुताबिक सोमवार रात सबके साथ खाना खाने के बाद श्वेता अपने कमरे में सोने चली गई थी। तड़के उसके कमरे का दरवाजा खुला था लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। उसने अपनी पायल व अन्य जेवर उतारकर बिस्तर पर ही रख दिए थे। वहीं, श्वेता के कुएं में कूदने की बात सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed