{"_id":"69c3506c07cf19292f0f1d32","slug":"jhansi-municipal-corporation-executive-meeting-today-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार, 490 करोड़ के बजट पर भी लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार, 490 करोड़ के बजट पर भी लगेगी मुहर
Wed, 25 Mar 2026 08:33 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:33 AM IST
सार
नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक 94 दिन पहले हुई थी। बैठक में कई मुद्दों पर हंगामा हुआ था। बैठक में इन मुद्दों पर भी सदस्य अफसरों से जवाब मांगेंगे। पूछेंगे कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम में बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक होगी। 490 करोड़ के मूल बजट पर भी मुहर लगेगी। कई मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से दिए जाएंगे।
नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक 94 दिन पहले हुई थी। बैठक में कई मुद्दों पर हंगामा हुआ था। महानगर के मुख्य मार्गों पर 60 खानपान की वैन खड़ी होने के बावजूद 23 से ही किराया जमा करवाने पर भी सदस्यों ने अफसरों को घेरा था। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें खराब होने के बावजूद 15-15 दिन तक नहीं सुधारने पर भी विद्युत विभाग का स्टाफ सदस्यों के निशाने पर रहा था। खंडेराव गेट से कोतवाली के आगे तक अतिक्रमण के मुद्दे की भी गूंज रही थी। अब बुधवार को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में भी इन मुद्दों पर सदस्य अफसरों से जवाब मांगेंगे। पूछेंगे कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है। साथ ही वर्ष 2026-27 का मूल बजट भी पेश किया जाएगा।