फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News: Jhansi mumtaz murder case disclosed grand daughter killed her grandmother with lover

प्रेमनगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, नींद की गोलियां खिलाकर दादा-दादी को सुला देती थी किशोरी, उसके बाद...

Tue, 16 Jun 2020 06:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 16 Jun 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Jhansi News: Jhansi mumtaz murder case disclosed grand daughter killed her grandmother with lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी मुमताज (63) की हत्या का खुलासा बेहद चौंकाने वाला हुआ है। दादी के कत्ल में गिरफ्तार किशोरी को उसकी दादी ने ही पाल-पोसकर बड़ा किया। किशोरी के पिता का निधन हो गया था और मां छोड़कर चली गई थी। 

विज्ञापन


किशोरी तब से अपने दादा-दादी के पास ही रहती थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह अकसर रात में अपने प्रेमी तरुण को मिलने के लिए घर बुलाती थी। वह दादा-दादी के खाने में नींद की गोलियां मिला दिया करती थी, ताकि किसी को पता न चले। 
विज्ञापन


पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक मुमताज की नातिन का तरुण नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर रात को उससे मिलने आ जाया करता था। दोनों के मिलने जुलने में कोई रोक-टोक न हो इसके लिए दादी के साथ कमरे में सोने वाली नातिन अपनी दादी और बाहर के कमरे में सोने वाले दादा के खाने में नींद की गोलियां दे दिया करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिलसिला पिछले कई महीने से चल रहा था, क्योंकि खाना वही बनाती थी। लिहाजा चुपके से दोनों की सब्जी में नींद की गोलियां मिला दिया करती थी। पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक ही किशोरी को नींद की गोलियां लाकर दिया करता था। 

घटना वाले दिन मुमताज ने खाना कम खाया था जिससे उसकी नींद खुल गई थी। उसने नातिन और प्रेमी को  कमरे में एक साथ देख लिया था और शोर मचाने लगी थी। इसीलिए घबराकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

दादी की लाश के पास बैठकर प्रेमी को किया 15 बार फोन
माना जा रहा है कि किशोरी और उसके प्रेमी ने मुमताज की हत्या रात को करीब बारह बजे कर दी थी। 12 जून की तड़के परिवार वालों को पता चला था। पुलिस ने जो मोबाइल बरामद किया है उसमें घटना वाली रात को किशोरी अपने प्रेमी को 15 बार फोन किया है। 

पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि किशोरी बार-बार तरुण को फोन करके कह रही थी कि बहुत बुरा हो गया है। हम लोग पकड़े गए तो क्या होगा। वह तरुण से यह भी कह रही थी कि उसके घर के आसपास मत आना। इन लोगों ने हत्या को लूट के दौरान हुई वारदात दर्शाने के भी प्रयास किए। मुमताज के गले में जो सोने की चेन थी वह भी उतार ली थी ताकि पुलिस को लगे कि लूट हुई है।

भागने का भी बनाया था प्लान
हत्या के बाद किशोरी व उसके प्रेमी ने घर से भागने का प्रयास भी किया। लेकिन दोनों को लगा कि यदि भागे तो पोल खुल जाएगी और पुलिस दोनों को पकड़ लेगी। इस डर के चलते दोनों ने भागने की प्लानिंग कैंसिल कर दी थी। इस प्रकरण में मोहल्ले के एक युवक का भी हाथ बताया गया है, लेकिन अब तक उसका नाम सामने नहीं आ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed