{"_id":"61e6a7a2ec6ee55ed1751cb7","slug":"jhansi-mp-s-domestic-helper-dies-after-consuming-alcohol-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सांसद के घरेलू सहायक की शराब पीने के बाद मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सांसद के घरेलू सहायक की शराब पीने के बाद मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 18 Jan 2022 05:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:12 PM IST
सार
सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी अशोक श्रीवास (35) उर्फ छोटू सांसद के घर पर कपड़े धोने का काम करता था। परिजनों का कहना है अशोक शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर आया था। उसके बाद घर के अंदर सो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा के घर पर कपड़े धोने का काम करने वाले एक युवक की शराब पीने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी अशोक श्रीवास (35) उर्फ छोटू सांसद के घर पर कपड़े धोने का काम करता था। परिजनों का कहना है अशोक शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर आया था। उसके बाद घर के अंदर सो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह काफी देर तक वह नहीं उठा तो परिजनों को शक हुआ। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन