{"_id":"6a21360abe736bed2a004c27","slug":"jhansi-more-than-half-the-candidates-were-absent-in-the-tgt-exam-which-was-held-at-seven-centers-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: टीजीटी परीक्षा में आधे से ज्यादा परीक्षार्थी गैरहाजिर, सात केंद्रों पर हुई आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: टीजीटी परीक्षा में आधे से ज्यादा परीक्षार्थी गैरहाजिर, सात केंद्रों पर हुई आयोजित
Thu, 04 Jun 2026 01:53 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:53 PM IST
सार
प्रथम पाली में 2,450 परीक्षार्थी में से 1,162 और द्वितीय पारी में 2,290 परीक्षार्थी में से 1,141 ने परीक्षा दी। वहीं, ऑब्जर्वर कुमुदलता श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी से परीक्षा पर नजर रखते अधिकारी।
- फोटो : विभाग
विस्तार
उप्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की टीजीटी परीक्षा बुधवार को दो पारियों में हुई। प्रथम पाली में 2,450 परीक्षार्थी में से 1,162 और द्वितीय पारी में 2,290 परीक्षार्थी में से 1,141 ने परीक्षा दी। वहीं, ऑब्जर्वर कुमुदलता श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
टीजीटी की लिखित परीक्षा सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 से 04:30 बजे तक हुई। शासन से नामित ऑब्जर्वर कुमुदलता श्रीवास्तव ने एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी प्रीति सिंह के साथ जिले में बने सात परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने नेशनल हाफिज सिद्दीकी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का सत्यापन किया। प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को देखा। इसके बाद सूरज प्रसाद कन्या इंटर काॅलेज में बने परीक्षा केंद्र को देखा। वहीं, परीक्षा शुरू होने से पहले एडीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल नहीं होना चाहिए।इसलिए कक्ष निरीक्षकों सावधानी से जांच करें। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का गंभीरता से देखकर ही कक्ष में प्रवेश कराया जाए।
एडीएम ने बताया प्रथम पाली की परीक्षा में 2,450 परीक्षार्थी में से 1,162 ने परीक्षा दी और 1,287 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत 2,290 परीक्षार्थी में से 1,141 उपस्थित और 1149 अनुपस्थित रहे। इस दौरान डीआईओएस रती वर्मा, डीएसओ सौम्या अग्रवाल, प्रधानाचार्य उस्मान खान, सत्येन्द्र उपाध्याय, लखन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।