फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: MLA suspects murder in the body of a youth found near Kurancha dam, demands investigation from UP-MP C

Jhansi: कुरैंचा बांध से मिले युवक के शव में विधायक ने जताई हत्या की आशंका, यूपी-एमपी सीएम से जांच की मांग

Sat, 06 Sep 2025 07:55 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Sep 2025 07:55 AM IST
सार

एमपी के जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने मऊरानीपुर के कुरैंचा बांध से मिले युवक के शव को हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Jhansi: MLA suspects murder in the body of a youth found near Kurancha dam, demands investigation from UP-MP C
जतारा विधायक हरीशंकर खटीक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जातारा (मध्य प्रदेश) विधायक हरिशंकर खटीक ने मऊरानीपुर के कुरैंचा बांध से मिले युवक के शव को हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। उन्होंने यूपी एवं एमपी के मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र भेजा है। हालांकि पुलिस का अभी भी कहना है कि युवक की डूबने से मौत हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


जतारा के भट्टपुरा मोहल्ला निवासी प्रभुदयाल चौबे के इकलौते बेटे आनंद उर्फ शिवम (27) का 31 अगस्त को कुरैंचा बांध से शव बरामद हुआ था। आनंद एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 27 अगस्त को काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद, वह घर नहीं लौटा। उसका शव 31 अगस्त को कुरेंचा बांध से मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने विधायक हरिशंकर से मिलकर हत्या की आशंका जाहिर की। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच की मांग की। विधायक ने एसआईटी गठन के साथ सीडीआर खंगाले की भी मांग की। इस मामले में एसपी (आरए) डा. अरविंद कुमार का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। युवक के डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed