झांसी: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एवनी गांव निवासी दीनदयाल (50) परिवार के साथ रहकर गांव में राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर अपनी चारपाई पर सो गया। घरवारों को तड़के उसका रक्तरंजित शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के एवनी गांव में घर के बाहर सो रहे अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। भोर में अधेड़ का शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।
पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुत्र की तरहीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को उठाया है। एवनी गांव निवासी दीनदयाल (50) परिवार के साथ रहकर गांव में राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर अपनी चारपाई पर सो गया जबकि परिवार के लोग ऊपर छत में सोने चले गए।
सोमवार भोर करीब पांच बजे ग्रामीणों ने दीनदयाल का खून से सना शव पड़ा देखा। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग भी बाहर निकल आए। दीननदयाल का शव चारपाई पर पड़ा था। अज्ञात हत्यारों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। सिर, हाथ एवं पांव में कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ अरुण चौरसिया पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम समेत डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। फोरेंसिंक टीम ने आसपास से नमूने उठाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मऊरानीपुर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, देर शाम दीनदयाल के पुत्र नीतू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव से कुछ लोगों को उठाया है।
हत्या से कुछ देर पहले नल पर पंपिंग सेट लगाने को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को दीनदयाल का गांव के ही कुछ लोगों से नल में पंपिंग सेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। दीनदयाल के घर के सामने ही सरकारी नल लगा हुआ है। गांव के कुछ लोग इसमें अपने पंपिंग सेट लगाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दीनदयाल का उनके साथ विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है इन सभी बिंदूओं को लेकर जांच की जा रही है।
परिजनों ने किसी खास रंजिश के बारे में नहीं बताया है। इस वजह से हत्या की वजह मालूम नहीं चल सकी। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- अरुण कुमार चौरसिया, सीओ, मऊरानीपुर