फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi medical college get budget

मेडिकल में मरीजों को मिलेंगी भरपूर सरकारी दवाएं

Wed, 20 Dec 2017 01:40 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 20 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
jhansi medical college get budget
medical college news - फोटो : demo
प्रदेश सरकार ने अपने पहले अनुपूरक बजट में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को अलग-अलग मदों में 19.14 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इस रकम से दवाओं की खरीद होगी और खराब मशीनों की मरम्मत की जाएगी। बकाए का भी भुगतान होगा। इससे अब मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेंगी। उन्हें अस्पताल से ही सरकारी दवाएं मुफ्त मिलेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश सरकार ने अपना अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ज्यादा जोर दिखा। पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया इंस्टीट्यूट समेत प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर 800 करोड़ रुपये का बजट स्वास्थ्य क्षेत्र को दिया है। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को 4.14 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साथ ही झांसी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय के लिए भी अलग से 15 करोड़ रुपये अलग से मिले हैं। कुल मिलाकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को 19.14 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट से मरीजों के लिए दवाएं खरीदी जाएंगी। इसके अलावा संसाधन आदि पर भी पैसा खर्च होगा। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज में बजट की कमी की वजह से अक्सर दवाओं का टोटा बना रहता है। मरीजों को मजबूरी में बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती है। लेकिन, पर्याप्त बजट मिलने से आगामी छह माह तक मेडिकल में दवाओं की समस्या नहीं रहेगी।  
विज्ञापन


नौ करोड़ की मांग की थी
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजकर दवाओं के लिए नौ करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके अलावा सर्जिकल में दो करोड़, अनुरक्षण, भोजन, उपकरण, डीजल आदि के लिए भी पैसा मांगा था। सरकार ने मेडिकल कॉलेज की मांग से ज्यादा बजट दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय समिति की बैठक कल
मेडिकल कॉलेज में ई-टेंडरिंग के लिए बृहस्पतिवार को क्रय समिति की बैठक बुलाई गई है। मेडिकल कॉलेज में अब तक रेट कांट्रेक्ट वाली कंपनियों से दवाओं की सप्लाई होती थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने सभी कार्य ई-टेंडरिंग के जरिए करने के निर्देश दिए हैं। ई-टेंडरिंग दिसंबर या जनवरी के प्रथम सप्ताह तक हो जाएगी।

‘अमर उजाला’ ने लगातार उजागर करता रहा समस्या
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दवाओं आदि की समस्या को लेकर ‘अमर उजाला’ लगातार खबरें प्रकाशित कर समस्याओं को उजागर करता रहा। पिछले महीने दवाएं खत्म हो जाने का मामला प्रमुखता से उठाने पर जिला प्रशासन ने शासन के आला अधिकारियों से बात करके रातों रात दस लाख रुपये की दवाएं मंगवाई। अधिकारियों के संज्ञान में मेडिकल कॉलेज की समस्या आई।


खरीदेंगे दवाएं, देंगे सुविधाएं
बजट जारी होने की जानकारी मिली है। रकम मिलते ही दवाओं की खरीद की जाएगी। हर मरीज को दवाएं व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 10 लाख रुपये की दवाओं की खरीद का ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed