फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi me janm mirtyu prmanpatr banna band, fanse sekdo aavedan

झांसी में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना बंद, फंसे हजारों आवेदन

Sat, 22 May 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
jhansi me janm mirtyu prmanpatr banna band, fanse sekdo aavedan
झांसी में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना बंद, फंसे सैकड़ों आवेदन
विज्ञापन

झांसी। केंद्र सरकार की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से बुंदेलखंड में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण का काम बंद हो गया है। इससे जन्म और मृत्यु के हजारों आवेदन फंस गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के दौर में हो रही मौतों का पंजीकरण कराने के लिए लोग भटक रहे हैं। झांसी नगर निगम में ही मृत्यु प्रमाण पत्र के करीब 250 आवेदन अटके हुए हैं।
केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए सीआरएस वेबसाइट बनाई है। इसके जरिए देशभर के नगर निकाय, ग्राम पंचायतों के पंजीकरण किए जाते हैं। बुंदेलखंड समेत प्रदेशभर के नगर निगम और ग्राम पंचायत में भी इसी वेबसाइट पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण किया जाता है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण और अन्य बीमारियों से सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। ऐसे में मृत्यु पंजीकरण के आवेदन अधिक आ रहे हैं। झांसी नगर निगम में भी मृत्यु पंजीकरण के लिए करीब 60 आवेदन रोज आ रहे हैं। लेकिन बुधवार से वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से आवेदन अटक गए हैं। ऐसे में बुंदेलखंड में जन्म और मृत्यु पंजीकरण का काम बंद हो गया है। वेबसाइट बंद होने से हजारों आवेदन फंस गए हैं। झांसी नगर निगम में ही तीन दिन में मृत्यु पंजीकरण के 250 और जन्म के 15 आवेदन अटके हुए हैं। वेबसाइट बंद होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन जारी होता है प्रमाण पत्र
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन को सत्यापन के बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन भरा जाता है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही जारी हो जाता है। इसके लिए 15 दिनों की समय सीमा तय की गई है। लेकिन कोरोना काल में आवेदनों की संख्या बढ़ने से लोगों को जल्द से जल्द प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सर्वर डाउन होने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बन नहीं पा रहे हैं। प्रदेश में कई जगहों पर यही स्थिति है। वेबसाइट की तकनीकी दिक्कत को लेकर लखनऊ अवगत करा दिया गया है। संभवत: शनिवार को दिक्कत दूर हो जाएगी। आवेदन लगातार लिए जा रहे हैं। डॉ. विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed