फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi mathura third line

सरकारी फेर में फंसा तीसरी रेल लाइन का निर्माण

Tue, 24 Mar 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
jhansi mathura third line
jhansi mathura third line
झांसी। तीसरी रेल लाइन के निर्माण में दतिया से सोनागिर के बीच आठ हेक्टेयर जमीन वन विभाग के दायरे में आ रही है। रेलवे ने वन विभाग से उक्त क्षेत्र के पेड़ काटने, चट्टानें तोड़ने के लिए अनुमति मांगी है। मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव के पास फाइल पहुंच गई है, लेकिन कांग्रेस सरकार गिरने से फाइल लटक कर रह गई है।
विज्ञापन

झांसी से मथुरा के बीच 273 किलोमीटर में तीसरी रेल लाइन डालने की मंजूरी मिली है। इस काम को झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा के बीच बांटा गया है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड ने झांसी से आंतरी के बीच नोएडा की पीटीआई, आंतरी से धौलपुर के बीच गुड़गांव की जीआर इंफ्रा और धौलपुर से मथुरा के बीच दिल्ली की एसटीएस कंपनी को काम सौंपा गया है। झांसी से मथुरा के बीच नौ स्टील के ब्रिज (पुल) का निर्माण होगा, जिसको कोलकाता की जीपीटी इंफ्रा कंपनी बनाएगी। झांसी से धौलपुर के बीच 160 किलोमीटर में अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मगर, दतिया व सोनागिर स्टेशन के बीच कई हिस्सों में जमीन समतलीकरण का काम मध्य प्रदेश सरकार की अनुमति न मिलने के कारण अटका पड़ा है।
विज्ञापन

दरअसल, उक्त दोनों स्टेशनों के बीच पड़ने वाली आठ हेक्टेयर जमीन में पेड़ व चट्टानें हैं, जिनको वन विभाग की अनुमित से काटा व तोड़ा नहीं जा सकता है। वन विभाग ने मध्य प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी है। मगर पिछले डेढ़ महीने से मध्य प्रदेश सरकार में चल रही उठा पटक और फिर सरकार के गिर जाने के कारण फाइल लटक कर रह गई है। इस कारण उक्त दूरी के बीच काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed