{"_id":"6a47750467d7e8026804723f","slug":"jhansi-married-woman-dies-after-her-condition-deteriorates-following-vomiting-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: उल्टी होने के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ने से मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: उल्टी होने के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ने से मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी
Fri, 03 Jul 2026 02:08 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:08 PM IST
सार
बराठा गांव में रहने वाली विवाहिता की हालत बिगड़ने से मौत हो गई है। पति ने उल्टी आने के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
उल्टी आने के बाद मौत।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बराठा गांव में रहने वाली विवाहिता की हालत बिगड़ने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पति ने उल्टी आने के बाद हालत खराब होता देख उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बीमारी के कारण मौत होना बताया है।
बबीना के खजराहा खुर्द गांव में रहने वाले सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि उसकी बहन रक्षा राजपूत (25) की शादी 9 फरवरी 2023 को मनजीत राजपूत के साथ हुई थी। मनजीत बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव के रहने वाले है। जीजा एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात है। शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। डेढ़ माह पहले रक्षा मायके आई थी। पति मनजीत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अचानक रक्षा को उल्टी होने लगी। उसने जब पूछा तो कहा कि कुछ नहीं, जी मचला रहा था, अब सब ठीक है और कमरे में जाकर सो गई। करीब तीन घंटे बाद उसकी दोबारा हालत बिगड़ी तो वह उसे बड़ागांव सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पारीछा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने बताया कि परिजनों ने मौत का कारण बीमारी होना बताया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।