फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Man accused of swindling ₹10 lakh from a scrap dealer arrested in an encounter

Jhansi: स्कैप कारोबारी से 10 लाख की ठगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सोना सस्ता बेचने का दिया था झांसा

Fri, 12 Jun 2026 07:04 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 12 Jun 2026 07:04 AM IST
सार

आरोपी ने सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा देकर ठगी की। दो दिन पूर्व दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
Jhansi: Man accused of swindling ₹10 lakh from a scrap dealer arrested in an encounter
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : विभाग

विस्तार

स्क्रैप कारोबारी से 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को बुधवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा देकर ठगी की। दो दिन पूर्व दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी के 6.27 लाख रुपये, तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर निवासी दीपक दुबे ने नौ जून को तहरीर दी थी। उसमें बताया था वह अपने दोस्त इंदौर निवासी अजय पोलाया के साथ स्क्रैप का काम करता है। उसके यहां पूर्व में काम करने वाले में टीकमगढ़ के मजगुवा निवासी रवि परिहार ने अपने परिचित दीपचंद्र कुशवाहा के घर में सोना निकलने और उसे सस्ते दाम पर बेचने की बात कहीं। लालच में आकर दोनों दोस्त सोना खरीदने को तैयार हो गए। दीपचंद्र ने नमूने के तौर पर उन्हें असली सोना दिखाकर झांसे में ले लिया। 31 मई को दीपचंद्र ने 30 लाख रुपये का सोना 10 लाख रुपये में देने की डील हुई। सोना खरीदने दोनों बरुआ सागर के मंसिल माता मंदिर पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दीपचंद्र कुशवाहा ने 10 लाख रुपये लेकर सोना लेकर आने की बात कहीं। लेकिन काफी देर तक न आने पर जब उसे फोन किया तो वह धमकाने लगा और फोन स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने बरुआ सागर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस दीपचंद्र की तलाश में थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी धमना रोड पर बारई तिराहा के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो दीपचंद्र ने भागने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed