{"_id":"61dd4c55a34858388d07a6b7","slug":"jhansi-mahotsav-fair-canceled-decision-taken-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: झांसी महोत्सव मेले की परमिशन निरस्त, संक्रमण के खतरे की वजह से लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: झांसी महोत्सव मेले की परमिशन निरस्त, संक्रमण के खतरे की वजह से लिया गया फैसला
Tue, 11 Jan 2022 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:52 PM IST
सार
संक्रमण के खतरे को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने मेले की परमिशन निरस्त कर दी। इसके साथ ही संचालकों को मेला हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में 10 दिसंबर से झांसी महोत्सव मेले का आयोजन चल रहा है। जिसमें दोपहर से लेकर देर शाम तक भारी भीड़ बनी रहती है। कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे के बावजूद न तो मेले में लोग मास्क में नजर आते हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है। इससे संक्रमण की रफ्तार बढ़ने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसे देखते हुए मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट ने मेले की परमिशन निरस्त कर दी। संचालकों को तत्काल प्रभाव से मेला हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन