फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Magh Mela...30 buses will run for Prayagraj along with special trains, GRP tightens security

Jhansi: माघ मेला...विशेष ट्रेनों के साथ प्रयागराज के लिए चलेंगी 30 बसें, जीआरपी ने सख्त की सुरक्षा

Sat, 03 Jan 2026 07:05 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 03 Jan 2026 07:05 AM IST
सार

माघ मेला को देखते हुए रेलवे रिंग रेल सेवा के साथ नियमित व साप्ताहिक ट्रेन का संचालन कर रहा है, वहीं परिवहन निगम 30 बसों का संचालन करेगा।

विज्ञापन
Jhansi: Magh Mela...30 buses will run for Prayagraj along with special trains, GRP tightens security
माघ मेला के लिए रिंग रेल का होगा संचालन।

विस्तार

माघ मेले को लेकर रेल व बस सुविधा का यात्रियों को भरपूर लाभ मिलेगा। जहां रेलवे रिंग रेल सेवा के साथ नियमित व साप्ताहिक ट्रेन का संचालन कर रहा है, वहीं परिवहन निगम 30 बसों का संचालन करेगा। यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रेल प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन



दो स्पेशल रिंग रेल की सुविधा
जीआरपी ने कानपुर, आगरा व लखनऊ से 10 दरोगा व 171 सिपाही जीआरपी अनुभाग को उपलब्ध कराए हैं। 2 जनवरी से 17 फरवरी तक दो स्पेशल रिंग रेल की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसके अलावा 7 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को साप्ताहिक ट्रेन (01805), 8 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को स्पेशल ट्रेन (01806) का संचालन किया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि इसके अलावा नियमित गाड़ियां पूर्व की भांति चलेंगी। वहीं, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि माघ मेले को लेकर 14 से 24 जनवरी तक 30 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। खासतौर पर झांसी से शाम के समय बसें उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे पूर्वाह्न में पहुंचकर यात्री स्नान में शामिल हो सकें। माघ मेले में ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर रेलवे स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



बनाई गईं हैं अस्थायी पुलिस चौकियां
एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुभाग के सभी आठ थानों के अलावा स्थायी व अस्थायी चौकियाें पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आगरा, कानपुर व लखनऊ कमिश्नरेट से 10 दरोगा व 171 सिपाहियों की तैनाती अनुभाग के विभिन्न चौकियों व थाने में की गई है। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट विवेकानंद नारायण के आदेश पर मंडल के सभी चौकी व थानों में फोर्स बढ़ाया गया है। प्लेटफार्म पर आने जाने की व्यवस्था स्टेशन प्रभारी बिरजेंद्र कुमार संभालेंगे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से प्लेटफार्म की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed