{"_id":"60bfc1ee8ebc3e7b796f96fa","slug":"jhansi-like-as-churu-rajasthan-jhansi-news-jhs19666972","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के चुरू जैसी गर्म रही झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के चुरू जैसी गर्म रही झांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजस्थान के चुरू जैसी गर्मी मंगलवार को झांसी में पड़ी। एक ही दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस उछलकर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़े और जबरदस्त उमस में घरों से बाहर निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो गए। हाल ये रहा कि घरों में भी कूलर बेअसर साबित हुए।
झांसी में नौतपा शुरू होते ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। इस बार पहले ताउते तूफान और बाद में यास तूफान के कारण गर्मी नौ तपा खत्म में अपने चरम पर नहीं पहुंच पाई। सोमवार को अधिकम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, जो अगले ही दिन मंगलवार को 42 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि, राजस्थान के चुरू का भी अधिकतम तापमान इतना ही रहा। इसके अलावा आर्द्रता 35 प्रतिशत रहने की वजह से लोगों के पसीना छूटते रहे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी लोगों को खूब परेशान किया। घरों के अंदर कूलर बेअसर साबित हुए। जबकि, दोपहर में एसी तक पर्याप्त ठंडक नहीं दे पाए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे के दिनों में गर्मी का ग्राफ और बढ़ सकता है।
ये रह सकता तापमान
..............................
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 42 31
गुरुवार 41 30
शुक्रवार 40 29
शनिवार 40 28